Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour Villagers Outrage Persists Over the Closure of Shaheed Kulwinder Singh School; The Institution Had Been Run by the Electricity Board for 50 Years
{"_id":"69d8a393882f16a6df0b9c0c","slug":"video-sirmour-villagers-outrage-persists-over-the-closure-of-shaheed-kulwinder-singh-school-the-institution-had-been-run-by-the-electricity-board-for-50-years-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: शहीद कुलविंद्र सिंह स्कूल बंद होने पर ग्रामीणों में थम नहीं रहा रोष, बिजली बोर्ड के माध्यम से 50 सालों से चलाया जा रहा था यह स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: शहीद कुलविंद्र सिंह स्कूल बंद होने पर ग्रामीणों में थम नहीं रहा रोष, बिजली बोर्ड के माध्यम से 50 सालों से चलाया जा रहा था यह स्कूल
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:45 PM IST
Link Copied
शहीद कुलविंद्र सिंह उच्च विद्यालय गिरिनगर को बंद करने पर ग्रामीणों में पैदा हुआ रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह स्कूल बिजली बोर्ड के माध्यम से चलाया जा रहा था। 50 साल से चल रहे इस स्कूल को एक अप्रैल से बंद करने के आदेश दिये गए हैं। तबसे ही इस स्कूल पर ताला जड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड ने घाटे का तर्क देकर इस स्कूल को बंद किया है। हालांकि इस फैसले से स्थानीय ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया है। चंद रोज पहले ग्रामीण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई में नाहन आकर उपायुक्त से भी मिले थे। ग्रामीणों ने राज्यपाल को भेजे पत्र में शहीद कुलविंदर सिंह हाई स्कूल गिरीनगर को बंद करने के निर्णय को यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थीयों के साथ अन्याय करार देते हुए इसे फिर से शुरू करने की मांग की थी। डॉ. बिंदल ने कहा कि 58 विधार्थियों वाले वाला यह स्कूल पिछले 50 सालों से चल रहा था जिस पर कांग्रेस सरकर ने ताला जड़ दिया है। कारगिल शहीद के नाम से चल रहे स्कूल को बंद करके सरकार ने शहीद का अपमान किया। डॉ. बिंदल ने कहा कि इस स्कूल का अपना शनदार भवन है, खेल मैदान, सारी सुविधाएं हैं और बच्चों की बहुत अच्छी संख्या है, उसके बावजूद इस स्कूल को बंद करने के निर्णय से यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस सरकार को जन विरोधी हो गई है । उन्होंने सरकार से मांग की कि इस स्कूल को किसी भी सूरत में बंद न किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।