{"_id":"6997f55dd9c4448af009981c","slug":"video-sirmour-water-sources-were-maintained-and-villagers-were-made-aware-of-cyber-fraud-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: जल स्रोतों को संवारा और ग्रामीणों को साइबर धोखाधड़ी पर किया सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: जल स्रोतों को संवारा और ग्रामीणों को साइबर धोखाधड़ी पर किया सचेत
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई 1 एवं 2 के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ योग एवं फिटनेस गतिविधियों के साथ हुआ। सुबह के सत्र में सुनील ने योगाभ्यास करवाया। कुमकुम ने उत्साहपूर्ण जुम्बा सत्र का संचालन किया। शुभम और रजनीश के नेतृत्व में एनएसएस वाटिका में श्रमदान कर स्वच्छता एवं पौधों की देखभाल का कार्य किया। इसके बाद गोद लिए गए गांव सैन की सैर, तालों एवं चबाहां में डिजिटल साक्षरता और साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के बारे में जागरूक किया। साथ ही जल स्रोतों के समीप स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई और स्वच्छ भारत अभियान को समर्थन दिया गया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक और प्रो. ट्विंकल ने स्वयंसेवकों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।