{"_id":"6a747dc6ec00aa60830d410d","slug":"video-technology-tightens-the-net-on-mobile-thieves-sirmaur-police-recover-829-phones-worth-rs1-crore-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मोबाइल चोरों पर तकनीक का शिकंजा, सिरमौर पुलिस ने एक करोड़ के 829 फोन बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मोबाइल चोरों पर तकनीक का शिकंजा, सिरमौर पुलिस ने एक करोड़ के 829 फोन बरामद किए
मोबाइल फोन गुम या चोरी होने के बाद उसे हमेशा के लिए खोया मानने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। जिला सिरमौर पुलिस आधुनिक तकनीक के सहारे न केवल गुम और चोरी हुए मोबाइल तलाश रही है, बल्कि उन्हें उनके असली मालिकों तक भी पहुंचा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अब तक 829 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप चुकी है। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस की ओर से भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) की सहायता से गुम और चोरी हुए मोबाइल की लगातार निगरानी की जा रही है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद मोबाइल बरामद करने की सफलता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। केवल एक जुलाई से पांच अगस्त के बीच ही पुलिस ने 18 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। पुलिस के अनुसार यह व्यवस्था केवल गुम मोबाइल ढूंढने तक सीमित नहीं है, बल्कि चोरी के मोबाइल के दुरुपयोग और अवैध खरीद-फरोख्त पर भी प्रभावी अंकुश लगा रही है। जैसे ही कोई मोबाइल बंद सूची में दर्ज होता है, उसका गलत इस्तेमाल करना आसान नहीं रह जाता। इससे पुलिस को मोबाइल तक पहुंचने और उसे बरामद करने में मदद मिलती है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि सिरमौर पुलिस आधुनिक तकनीक का उपयोग कर लोगों की गुम हुई संपत्ति वापस दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब तक 829 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।