{"_id":"6a748476ce42ebec3a081ab8","slug":"video-sirmaur-sangrahs-main-pedestrian-path-turns-into-a-drain-during-rains-residents-face-inconvenience-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: बारिश में नाले में तब्दील हो जाता है संगड़ाह का मुख्य पैदल मार्ग, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: बारिश में नाले में तब्दील हो जाता है संगड़ाह का मुख्य पैदल मार्ग, लोग परेशान
संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के बस अड्डा बाजार से लघु सचिवालय, पुलिस थाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, जलशक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और रोजगार कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों को जोड़ने वाला प्रमुख पैदल मार्ग बरसात के दिनों में लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश शुरू होते ही यह मार्ग नाले का रूप धारण कर लेता है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सरकारी कर्मचारी, स्कूली और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के लोग आवागमन करते हैं। बारिश होने पर पूरा रास्ता पानी से भर जाता है और लोगों को घुटनों तक पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार छात्रों के जूते, कपड़े और स्कूल बैग भी भीग जाते हैं, जबकि कर्मचारियों और अन्य राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या वर्षों पुरानी है। उपमंडल प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी भी स्थिति से भली-भांति परिचित हैं, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि हर बरसात में यही स्थिति बनती है और शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।