{"_id":"68d26bcf70ff576f050f97a1","slug":"video-bjp-workers-protested-in-solan-with-empty-buckets-in-their-hands-over-the-water-problem-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में पानी की समस्या को लेकर खाली बाल्टी हाथ में लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में पानी की समस्या को लेकर खाली बाल्टी हाथ में लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सदी के सबसे बड़े जल संकट का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। बीते करीब तीन माह से सोलन में पानी के लिए हाहाकार है। स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री से लेकर सभी अधिकारी इस पर मंथन कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं निकल पा रहा। सात से आठ दिन बाद लोगों को पेयजल आपूर्ति मिल रही। इसी समस्या को लेकर आज भाजपा सोलन शहरी मंडल द्वारा पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रर्दशन किया गया। इसमें भाजपा पदाधिकारियों ने पानी की खाली बाल्टी के साथ विरोध दर्ज करवाया । इस दौरान नगर निगम की महापौर मीरा आंन्नद सहित भाजपा पार्षद भी उपस्थित रहे। भाजपा सोलन मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि बीते तीन माह से सोलन में महा जल संकट है। सरकार व नगर निगम व जल शक्ति विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है नतीजन आठ से नौ दिन बाद पानी मिल रहा है। उन्होंने इसके उचित समाधान की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।