{"_id":"67aeff214c2de0b22d055e05","slug":"video-flow-irrigation-scheme-constructed-by-jica-handed-over-to-three-villages-of-kandaghat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कंडाघाट की सिरीनगर पंचायत के तीन गांवों को साैंपी जाइका में निर्मित प्रवाह सिंचाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कंडाघाट की सिरीनगर पंचायत के तीन गांवों को साैंपी जाइका में निर्मित प्रवाह सिंचाई योजना
जाइका प्रोजेक्ट में निर्मित करीब 52 लाख की लागत वाली 3700 मीटर लंबी कुहल सिरीनगर पंचायत के गांव जदारी, ध्याली व धाली को साैंप दी गई है । शुक्रवार को सोलन खंड परियोजना प्रबंधन इकाई के तहत प्रवाह सिंचाई योजना के अंतर्गत आने वाली सिरीनगर पंचायत के जदारी, ध्याडी, धाली गांव के किसानों की बैठक का आयोजन किया गया । इस मौके पर पंचायत सिरीनगर के उप प्रधान प्रधुम्न ठाकुर उपस्थित रहे। खंड परियोजना के तहत कूहल का निर्माण कार्य राधा कृष्ण कृषक विकास समिति की निगरानी में करवाया गया। लगभग 52 लाख्स की लागत से बनी 3700 मीटर कुहल का रखरखाव भविष्य में संगठन द्वारा किया जायगा । इस दौरान सोलन कार्यालय से खंड परियोजना समन्वयक डॉ. अरुण शर्मा, कृषि विशेषयज्ञ तनवी सूद, कनिष्ठ अभियंता शिवानी व राधा कृष्ण कृषक विकास समिति के प्रधान प्रधुम्न ठाकुर, सचिव रमेश ठाकुर, सदस्य रामस्वरूप, बालकिशन मेहता, मोनिका ठाकुर, भुवनेश मेहता, सुमन शर्मा व हर्ष ठाकुर सहित किसान भी उपस्थित रहे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।