{"_id":"6a7437f0d28f0844060591ff","slug":"video-solan-students-cyber-crime-drug-awareness-program-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Cyber Awareness: सोलन में 300 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर ठगी और नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Awareness: सोलन में 300 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर ठगी और नशे के खिलाफ किया जागरूक
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:59 PM IST
Link Copied
स्कूली विद्यार्थियों को साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोलन के मुरारी मार्केट हॉल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के 9 स्कूलों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और लायंस क्लब सोलन वैली की ओर से किया गया। इसकी अध्यक्षता लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष रमिंदर बावा ने की। वहीं एडीसी दिव्यांशु सिंगल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।
एडीसी दिव्यांशु सिंगल ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए तरीकों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध और नशे का जाल एक जैसा है, जिसमें फंसने के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को शुरुआत से ही सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि किसी अनजान नंबर से कॉल आती है और कोई व्यक्ति डराने, धमकाने या ब्लैकमेल करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी भी स्थिति में अपनी निजी जानकारी, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
उन्होंने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता दिखाई देता है तो इसकी सूचना भी पुलिस या संबंधित विभाग को दें। युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।