{"_id":"6a22a5e5f44b21e4b7021a38","slug":"video-the-bjp-conducted-a-cleanliness-drive-at-thodo-ground-and-also-carried-out-a-tree-plantation-drive-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भाजपा ने ठोडो मैदान में चलाया सफाई अभियान, पौधरोपण भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भाजपा ने ठोडो मैदान में चलाया सफाई अभियान, पौधरोपण भी किया
भाजपा सोलन शहरी मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के ऐतिहासिक नेतृत्व के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला सोलन की सह प्रभारी वंदना योगी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी कार्यालय परिसर में बेल पत्र का पौधारोपण कर की गई। इसके बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान सोलन के ऐतिहासिक ठोडो ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां आगामी माता शूलिनी महोत्सव का आयोजन होना है। कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि आगामी 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 4398 दिन तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का सार्वजनिक जीवन 9000 दिनों से अधिक का हो जाएगा, जो जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण का प्रमाण है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री संजय मलिक, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार, जगदीश गर्ग, रेणुका कलसी, उर्मिला चौहान, नगर निगम पार्षद सुषमा शर्मा, सुरेंद्र कश्यप, सरिता ठाकुर, प्रियंका अग्रवाल, अभिषेक ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी अशोक ठाकुर, सालिता शर्मा, तरुणा शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनोखी राम शर्मा, नम्रता ठाकुर, अमन, रीता पांडे, पार्वती देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।