{"_id":"67ce9ff8663f2296c803dcc5","slug":"video-all-india-inter-university-canoeing-kayaking-championship-to-be-held-in-chandigarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंडीगढ़ में होगी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कैनोइंग-कयाकिंग चैंपियनशिप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंडीगढ़ में होगी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कैनोइंग-कयाकिंग चैंपियनशिप
हिमाचल प्रदेश शिमला विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय टीम के लिए कैनोइंग एवं कयाकिंग (जल क्रीड़ा) टीम तैयार करने के लिए एक कोचिंग शिविर का आयोजन किया है ताकि खिलाड़ी 11 से 17 मार्च 2025 तक चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा पौंग डैम वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास कर सकें। कोच शाम लाल की ओर से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोचिंग कैंप में, दो श्रेणियों की टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। लड़कों की टीम के सदस्य 10 और महिला टीम के सदस्य 10 इस टूर्नामेंट में कयाक सिंगल, कयाक डबल और कयाक फोर जैसे विभिन्न प्रकार की स्पर्धाओं में खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें आर्यन संब्याल, विकास कुमार, सुशांत कुमार, शरीफ मोहम्मद, विनय ठाकुर, सुलक्ष ठाकुर, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, अक्षिता, निकिता, तन्वी, तनीषा, निकिता शामिल हैं। यह जानकारी एनआईएस कोच कैनोइंग एवं कयाकिंग श्याम लाल की ओर से दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।