{"_id":"66e8075a20e13393cd0a36a6","slug":"video-chintpurni-mla-sudarshan-singh-bablu-pc-in-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भाजपा पर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भाजपा पर बरसे
चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भाजपा पर धर्म को लेकर दोहरा चरित्र दिखाने का आरोप लगाया है। अंब में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी जी के नाम पर आयोजित होने वाले महोत्सव का दोहरा चरित्र रखने वाले लोगों ने विरोध किया है। भाजपा के पूर्व विधायक ने टिप्प्णी की है कि इसको रद्द किया जाए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ तो यह धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं । लोगों को बांटते हैं। इनकी राजनीति यहीं से शुरु होती है। जब हम धर्म के नाम कोई काम कर रहे हैं। तो इन्हें खुशी खुशी हमारा साथ देना चाहिए था। लेकिन हमारा साथ ना देकर इन्होंने इसका विरोध किया। महामाई ने इनके मंसूबों पर पानी फेरा। इन्होंने लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है। जिससे जनता के सामने उनका दोहरा चरित्र आया है। पूर्व विधायक को आज तो व्यापारियों की चिंता सता रही है। लेकिन जब बाहर से लोग आकर चाईना बाजार लगाते हैं। उसका आजतक कोई विरोध नहीं किया। इनको चिंता केवल अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने की हैं। जनता इनको माफ नहीं करेगी। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पर व्यापारियों ने समझबूझ के साथ काम किया और हमने उनके साथ बातचीत की। जिसके बाद व्यापारी हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हमारे व्यपारियों को किसी भी प्रकार की गतिविधि से कोई नुकसान हो। उन्होंने बताया कि 26 ,27, 28 सितंबर को तीन दिवसीय जिला स्तरीय महोत्सव क्षेत्र वासियों के लिए हर्ष का विषय है। माता के नाम से महोत्सव होने जा रहा है। लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेले के पहले दिन को सुखाश्रय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सबसे पहले हम माता की जोत लेकर पैदल चलेंगे। मुख्यमंत्री मेले का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि मेले के लिए स्थानीय कलाकारों को मौका देने के लिए एसडीएम को कहा गया है कि एक दिन और ऑडिशन लिया जाए। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ रविन्द्र, प्रदेश सचिव राजेश गौतम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।