{"_id":"67f630e4c86059a9cb02ee83","slug":"video-dc-una-gave-necessary-guidelines-to-the-concerned-departments-on-the-onset-of-summer-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीसी ऊना ने गर्मियों की दस्तक पर संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीसी ऊना ने गर्मियों की दस्तक पर संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को अपने कार्यालय में गर्मियों के सीज़न के मद्देनज़र की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को गर्मियों के सीजन में आवश्यक कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को जल संकट संभावित क्षेत्रों की पहचान कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों और वैकल्पिक जल आपूर्ति की योजना बनाने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग को हीट वेव से सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने, दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता और हीटवेव से प्रभावित या मृत्यु होने वाले व्यक्तियों का डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को पीडीएस प्रणाली के तहत खाद्यान्न का पर्याप्त स्टॉक और आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वन अग्नि की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्कता दलों की तैनाती और निगरानी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी संजीव भाटिया, डीएफओ सुशील राणा, कमांडेंट 12वीं वाहिनी बनगढ़ विकास सकलानी, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उप निदेशक उद्यान केके भारद्वाज, डीएफएससी राजीव शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ ऋचा कालिया, अग्निशमन विभाग की ओर से अशोक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।