{"_id":"6a0f08c43ad40dc4920b6876","slug":"video-expansion-of-maa-chintpurni-temple-gains-momentum-work-begins-on-clearing-debris-from-demolished-shops-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मां चिंतपूर्णी मंदिर विस्तारीकरण को मिली रफ्तार, तोड़ी गई दुकानों का मलबा हटाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मां चिंतपूर्णी मंदिर विस्तारीकरण को मिली रफ्तार, तोड़ी गई दुकानों का मलबा हटाने का कार्य शुरू
मां चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण कार्य को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों ने अब तेजी से काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को मंदिर परिसर के आसपास तोड़ी गई दुकानों का मलबा हटाने का कार्य जेसीबी मशीनों की सहायता से शुरू किया गया। ठेकेदार की ओर से लगातार मलबा उठाकर क्षेत्र को साफ किया जा रहा है ताकि आगामी दिनों में मंदिर विस्तारीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जा सके। गौरतलब है कि मंदिर के विस्तारीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से करीब 30 दुकानों को पहले ही हटाया गया था। अब उनके मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए होमगार्ड इंचार्ज सरदार पूर्ण सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अपनी टीम के साथ सड़क से गुजरने वाले वाहनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निकलवाया ताकि आम लोगों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर विस्तारीकरण कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।