{"_id":"695cc33fc031fef7c5059348","slug":"video-former-mla-balbir-chaudhary-along-with-his-supporters-paid-obeisance-at-maa-chintpurni-2026-01-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने समर्थकों के साथ मां चिंतपूर्णी में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने समर्थकों के साथ मां चिंतपूर्णी में टेका माथा
पूर्व में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता संदीप शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि संदीप शर्मा की यह नियुक्ति उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि संदीप शर्मा प्रदेश स्तर पर युवा मोर्चा की मीडिया गतिविधियों को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाएंगे तथा संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।