{"_id":"6814acf4aae138665d0ba82e","slug":"video-gold-ornaments-looted-from-an-elderly-woman-in-broad-daylight-near-isbt-una-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: आईएसबीटी ऊना के पास बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े लूटे सोने के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: आईएसबीटी ऊना के पास बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े लूटे सोने के गहने
आईएसबीटी ऊना के पास दिनदहाड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ लूट का मामला सामने आया है। दो शातिरों ने बड़ी ही चालाकी से बुजुर्ग महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाया, उसके बाद गन्ने का जूस पिलाया और बड़ी सफाई से गहने चुराकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईएसबीटी ऊना में लगे कैमरों में दो आरोपी बुजुर्ग महिला के साथ पैदल जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी पहचान के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार स्वर्णी देवी निवासी जनकौर, ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को ऊना में किसी काम से आई थी। जब वह पैदल रोटरी चौक के पास चल रही थी तो एक युवक ने होशियारपुर जाने का रास्ता पूछा और गरीब और अनपढ़ होने का बहाना बनाकर बस में जाने के लिए पैसे मांगे। इतने में दूसरा युवक भी वहां पहुंचा और बुजुर्ग महिला से पहले युवक की सहायता करने की बात करने लगा। इतने में दोनों शातिर युवक महिला को आईएसबीटी में गन्ने के रस की रेहड़ी में लेकर गए और एक जूस का गिलास पिलाया। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि जूस पीने पर वह सुधबुध खो बैठी और उसने स्वयं अपने सोने के कड़े और वालिया व अन्य गहने उतारकर उक्त दोनों युवकों को दे दिए। शातिरों ने उसे एक बैग पकड़ा दिया और बोले की इसमें ढाई लाख रुपये हैं। इन्हें संभाल कर रखना, हम बाद में आपसे लेते हैं। इसके बाद काफी समय तक इंतजार करने के बाद भी युवक नहीं लाैटे। जब महिला ने पैसों का बैग खोलकर देखने की कोशिश की तो पता चला कि शातिरों ने कागजों की गड्डी बनाकर उसके ऊपर एक 500 का नकली नोट लगाया हुआ था। इसके बाद महिला का माथा ठनका और अपने साथ हुई ठगी की सारी कहानी उसकी समझ में आई। इसके बाद उसने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी पैदल ही फरार हो चुके थे। इसके बाद बुजुर्ग महिला को आईएसबीटी ऊना के प्रबंधन कक्ष में लेकर जााया गया। जहां पुलिस ने बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है। इसकी जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उसमें दो आरोपी नजर आए हैं। पुलिस टीम जल्द आरोपियों को दबोचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।