Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Launch of a massive tree plantation drive on the birth anniversary of the late Raja Mahendra Pal of the Kutlehar princely state.
{"_id":"6a48dd972507d67e830942f4","slug":"video-launch-of-a-massive-tree-plantation-drive-on-the-birth-anniversary-of-the-late-raja-mahendra-pal-of-the-kutlehar-princely-state-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कुटलैहड़ रियासत के राजा रहे दिवंगत महेंद्र पाल की जयंती पर पाैधरोपण महाअभियान का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कुटलैहड़ रियासत के राजा रहे दिवंगत महेंद्र पाल की जयंती पर पाैधरोपण महाअभियान का आगाज
कुटलैहड़ के स्वर्गीय राजा महेंद्र पाल की जयंती पर कुटलैहड़ में महा-वृक्षारोपण अभियान का आगाज।
राकेश राणा बंगाणा ऊना -- जिला ऊना के कुटलैहड़ में रियासतकाल के राजा रहे दिवंगत महेंद्र पाल की जयंती पर क्षेत्र के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का एक संदेश दिया। महेंद्र पाल के पौत्र शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ ने उनकी स्मृति में कुटलैहड़ पाैधरोपण महाभियान 2026 का शंखनाद किया। इस अभियान की शुरुआत आज ग्राम पंचायत रायपुर मैदान से की गई। अभियान के पहले दिन रायपुर मैदान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान शीशम, खैर, सफेदा जैसी इमारती लकड़ियों और विभिन्न प्रकार के फलदार आम,अमरूद,जामुन,आंवला आदि प्रजातियों के लगभग 100 पौधे रोपे गए। इस मौके पर शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके दादा राजा महेंद्र पाल का प्रकृति और इस क्षेत्र से गहरा लगाव था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।