{"_id":"66ffbd7acf226264b20a83cd","slug":"video-literary-seminar-on-drug-prevention-organized-at-shiksha-bharti-bed-college","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिक्षा भारती बीएड कॉलेज में नशा निवारण पर साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिक्षा भारती बीएड कॉलेज में नशा निवारण पर साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित
सामाजिक सरोकारों को समर्पित ज़िला ऊना की पंजीकृत अग्रणी साहित्यिक संस्था 'दर्पण'द्वारा वीरवार के दिन समूर खुर्द स्थित शिक्षा भारती बीएड कॉलेज में 'नशा निवारण' विषय पर एक साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करतार सिंह सौंखले ने मुख्यातिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।'दर्पण' के अध्यक्ष अशोक कालिया ने आयोजन की अध्यक्षता की। आयोजन स्थल पर पधारने पर आयोजकों व छात्रों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका ज़ोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के आरम्भ में उपाध्यक्ष कुंदन लाल भारद्वाज ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट किया। तदुपरांत उन्हें हिमाचली टोपी,शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य हंस राज विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्हें भी दर्पण परिवार की ओर से शाॅल व टोपी देकर सम्मानित किया गया।संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशों के विरुद्ध ज़ोरदार आवाज़ बुलंद की। मुख्यातिथि व अध्यक्ष ने अपने सम्बोधनों में समाज को कैंसर की भांति खोखला कर रहे नशों की बुराई पर घोर चिंता करते हुए विस्तार से प्रकाश डाला तथा इसे समूल नष्ट करने के लिए सामूहिक व निर्णयात्मक प्रहार करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन की ओर युवा पीढ़ी के बढ़ते रुझान के चलते परिस्थितियां विस्फोटक रूप धारण करती जा रही हैं और यदि इस प्रवृत्ति पर समय रहते लगाम नहीं लगाई गई तो वह दिन दूर नहीं जब यह हमारे समूचे सामाजिक ढांचे को नेस्तनाबूद कर देगी। मुख्यातिथि करतार सिंह सौंखले ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे नशों से सदैव दूरी बना कर रखें व अपने ज्ञान व ऊर्जा का सदुपयोग सृजनात्मक गतिविधियों के लिए करें। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे अपने सपनों की पूर्ति के लिए लक्ष्य के प्रति जुनून पैदा करें । कार्यक्रम के दौरान सुचारू मंच संचालन सुधा शर्मा ने किया। मुख्यातिथि ने काॅलेज के प्रधानाचार्य हंस राज सहित समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दर्पण संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों कुंदन लाल भारद्वाज, राम पाल शर्मा, रचना रानी, डॉक्टर देवकला शर्मा, अनिल जसवाल, सुधा शर्मा व दीपक शर्मा के अतिरिक्त, ज़ाहिद अबरोल, कुलदीप शर्मा, अलका चावला, संतोष शर्मा, डॉक्टर सत्येन्द्र मौर्य, राजपाल कुटलैहड़िया, डॉक्टर बालकृष्ण सोनी, रामकिशन भट्टी, सचिन शर्मा, रजनीकांत व देव राज हीरा तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं -अंजलि शर्मा,वर्षा,रिया, इंदु, सचिन , राहुल, आर्यन, तमन्ना, साक्षी, इंदु बाला, वैष्णवी, संजना, रिया कौशल, निपुण व अंजलि ने अपनी प्रभावी रचनाओं के माध्यम से नशों के विरुद्ध संदेश दिया। कार्यक्रम मुख्यातिथि तथा मेजबान प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ समाप्त हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।