{"_id":"66854c06e3c9da53590467ea","slug":"video-match-between-kinnaur-and-sirmaur-teams-at-indira-ground-in-una-was-washed-out-due-to-rain","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना के इंदिरा मैदान पर किन्नौर व सिरमौर की टीम के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण धुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना के इंदिरा मैदान पर किन्नौर व सिरमौर की टीम के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण धुला
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में बुधवार को अंडर-19 वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज बारिश के खलल के बीच हुआ। यहां ऊना के इंदिरा मैदान पर किन्नौर व सिरमौर की टीम के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण धुल गया। दोनों टीमों को एक एक अंक मिले। दूसरी ओर संतोषगढ़ के पीसीपीए मैदान पर चंबा व बिलासपुर के बीच मैच देरी से शुरू हो पाया। मैच में चंबा ने बिलासपुर को 32 रन से रौंदा है। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चंबा के मयंक चौहान को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। बुधवार सुबह से लगी बारिश के कारण साफ मौसम का इंतजार करते करते संतोषगढ़ के पीसीपीए मैदान पर करीब 1:30 बजे शुरू हुआ। निर्धारित पचास ओवर के मैच को कम ओवर कर 23 ओवर तक सीमित किया गया। टास जीत चंबा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 19 ओवर में 86 रन बना पाई और सभी बल्लेबाज आउट हो गए। चंबा की बल्लेबाजी में जुबेर अमहद ने सर्वाधिक 40 रन टीम के लिए जोड़े जबकि साहिल ठाकुर ने 15 तो राहिल जुबेर ने 10 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में बिलासपुर के सांकेत शर्मा ने चार, सक्षम दत्ता ने दो व मन्नत भारद्वाज ने एक विकेट लिया। इसके बाद मैदान पर लक्ष्य हासिल करने उतरी बिलासपुर की टीम 21 ओवर में महज 54 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज वरुण 18 व ऋषभ ने 14 व अखिलेश ने 11 रन बनाए। चंबा के गेंदबाज मयंक चौहान ने सर्वाधिक पांच तथा हिमाशु, आदित्य लक्ष्य व शिवेन ने एक एक विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। मैच में चंबा की टीम 32 रन से विजय पाने में कामयाब रही। उधर ऊना मैदान पर बारिश के चलते मैदान ज्यादा गीला रहा अंतत निर्णायक मंडल ने मैच रद्द करने का फैसला लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।