{"_id":"69a2a7ed9ce813d3680f9cae","slug":"video-message-to-avoid-unfair-means-in-shiksha-samvad-15-meritorious-students-honored-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चौकीमन्यार: शिक्षा संवाद में अनुचित साधनों से बचने का संदेश, 15 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीमन्यार: शिक्षा संवाद में अनुचित साधनों से बचने का संदेश, 15 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की भागीदारी रही, जिससे विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद को नई मजबूती मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री संजीव रंगड़ा ने की, जबकि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय का समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहा। मुख्य वक्ता अश्वनी कुमार चौधरी ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए घातक बताते हुए कहा कि इससे न केवल परिणाम प्रभावित होते हैं, बल्कि नैतिक मूल्यों का भी ह्रास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजीव रंगड़ा ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।