{"_id":"6a7af4b39c1f0d0a9607a335","slug":"video-mla-conducts-surprise-inspection-of-churudu-loharli-bridge-issues-instructions-to-install-solar-lights-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चुरुडू-लोहारली पुल का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, सोलर लाइट लगाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चुरुडू-लोहारली पुल का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, सोलर लाइट लगाने के दिए निर्देश
चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मंगलवार को चुरुडू में कार्यक्रम के बाद चुरुडू-लोहारली पुल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सुविधाओं का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियों को पुल पर जल्द सोलर लाइटें लगाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि चुरुडू-लोहारली पुल क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। ऐसे में रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था होना जरूरी है। सोलर लाइट लगने से पुल दूधिया रोशनी से जगमगाएगा और राहगीरों व वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पुल के लोहारली की ओर स्थित ब्लैक स्पॉट का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, आवश्यक संकेतक लगाने और दुर्घटनाओं की संभावना कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। मौके से अधिकारियों को किया फोन विधायक ने निरीक्षण के दौरान ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर पुल पर सोलर लाइट लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सोलर लाइटों से पुल की सुंदरता बढ़ने के साथ रात के समय यातायात और आवागमन भी सुरक्षित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।