{"_id":"6a4cc609b16147733f0ff896","slug":"video-my-bharat-registration-2026-youth-portal-online-registration-una-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: 15 अगस्त तक 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन, युवाओं को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: 15 अगस्त तक 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन, युवाओं को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:55 PM IST
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने युवाओं को सरकारी योजनाओं और अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 'मेरा युवा भारत (My Bharat)' पोर्टल पर विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत युवा 15 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं तक सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, रोजगार के अवसरों और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी सीधे पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद युवाओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर समय-समय पर योजनाओं और अवसरों से संबंधित अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस मंच के माध्यम से युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, स्वयंसेवी गतिविधियों और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारियां भी मिल सकेंगी। इससे युवा सरकारी योजनाओं का अधिक प्रभावी ढंग से लाभ उठा पाएंगे।
जिला युवा अधिकारी ने जिले के सभी पात्र युवाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से जुड़ सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।