{"_id":"6933e605963bf7fc540f712b","slug":"video-n-effective-awareness-program-on-road-safety-was-held-at-govt-senior-secondary-school-behad-jaswan-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेहड जसवां में सड़क सुरक्षा पर हुआ प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेहड जसवां में सड़क सुरक्षा पर हुआ प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेहड जसवां जिला ऊना में शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कम उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और सजगता विकसित करना रहा। इस अवसर पर कक्षा सातवीं की छात्रा मिस अक्षिता शर्मा ने सड़क सुरक्षा के विषय पर एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक भाषण प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करे। अक्षिता शर्मा ने हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, तथा ट्रैफिक संकेतों व नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं सुरक्षित व्यवहार अपनाने के साथ अपने परिवार और समाज में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और अनमोल जीवन बचाए जा सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना ठाकुर, उप प्रधानाचार्या अनीशा धीमान तथा विद्यालय सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी शिव राणा ने छात्रा के प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा इस प्रकार के विषयों पर खुलकर विचार रखना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।