{"_id":"68a5c7863f21547d23097ba2","slug":"video-rainfall-wreaks-havoc-in-una-traders-suffer-huge-losses-due-to-waterlogging-inside-shops-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: ऊना में आफत की बारिश, दुकानों के अंदर पानी भरने से व्यापारियों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: ऊना में आफत की बारिश, दुकानों के अंदर पानी भरने से व्यापारियों को भारी नुकसान
क्षेत्र में भारी बरसात लोगों के लिए मुसीबन बनकर बरसी। जिस कारण जहां दुकानों के अंदर पानी भरने के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, तो दर्जनों घरों के अंदर पानी घुस आने के कारण लोगों को बाढ़ जैसे हालात का सामना करना पड़ा। भारी बरसात के कारण अंब थाना परिसर सहित थाना स्थित सभी कमरों में पानी भर गया। सिविल अस्पताल अंब के सामने स्थित सिविल जज आवास में पानी भर गया। जिसपर फायर स्टेशन अंब को सूचित किया गया। जिसके बाद फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आवास के साथ लगती दीवार में छेद कर पानी की निकासी सुनिश्चित की। अंब फायर स्टेशन इंचार्च राकेश कुमार ने बताया कि इसके अलावा ऊना रोड स्थित राकेश कतनौरिया के आवास, हरी कृष्णा कैफे और साथ लगते मकान सहित अंब अंदौरा क्षेत्र के लगभग पचास से अधिक घरों में बरसात का पानी घुस आया। इसके साथ ही ल्यूमिनस उद्योग के. यूनिट नंबर 1 में पानी भर गया। जिसे फायर स्टेशन अंब की टीम ने निकाला। बणे दी हट्टी में पानी में बह रहे दो गोवंश को मौके से निकाला गया इस मौके पर गगरेट के एसडीएम सौमिल गौतम स्वंय मौके पर मौजूद रहे। क्षेत्र में भारी बरसात के बाद के हालात को देखते हुए अंब-अंदौरा फॉयर स्टेशन के अतिरिक्त ऊना और बंगाणा से एक एक फायर ब्रिगेड मंगवाई पड़ी। जिसके बाद कई घरों से पानी निकलवाया गया। बरसात के कारण अंब बस अड्डा परिसर की दुकानों और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के साथ अधिवक्ताओं के कार्यालयों में पानी और कीचड़ भर गया। कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास रजनी मनकोटिया की स्टेशनरी शॉप और गोदाम में पानी से हजारों रुपए के नुकसान का अनुमान है। बस अड्डा परिसर स्थित सभी दुकानों में बरसात का पानी घुस आया। जिसके के बाद नपं की तरफ से जेसीबी के माध्यम से बस अड्डा परिसर में कीचड़ की सफाई करवाई गई। सिविल अस्पताल अंब के समीप स्थित मेडिकल स्टोर के मालिक केवल कुमार, जगमोहन लाल गौतम, संजीव कुमार के मेडिकल स्टोर में पानी के कारण नुकसान हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।