{"_id":"68a57222082aaa0b1d0740c3","slug":"video-saharanpur-there-was-a-stir-in-the-neighborhood-after-seeing-four-youths-roaming-in-the-cemetery-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: कब्रिस्तान में घूम रहे चार युवकों को देख मोहल्ले में मचा हड़कंप, पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: कब्रिस्तान में घूम रहे चार युवकों को देख मोहल्ले में मचा हड़कंप, पकड़कर पुलिस को सौंपा
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:28 PM IST
Link Copied
सहारनपुर जनपद के अंबहेटा में मंगलवार रात को कस्बे के मोहल्ला नया बांस में स्थित कब्रिस्तान में चार युवकों को संदिग्धावस्था में घूमता हुआ देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने छानबीन कर युवकों को उनके परिजनों को सौंप दिया।
मंगलवार रात को कस्बे के मोहल्ला नया बांस में स्थित कब्रिस्तान में चार युवक घूम रहे थे। कुछ लोगों ने युवकों को देखा तथा चोर होने का शक करते हुए शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर काफी संख्या में लोग मोके पर जमा हो गए तथा युवकों को घेर लिया।
मोहल्ला वासियों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। चोर न होने की संतुष्टि होने पर पुलिस ने युवकों को उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि युवक स्थानीय ही थे। तथा कब्रिस्तान के पास खड़े होकर अपने साथी का इंतजार कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।