{"_id":"68a574d82da7e393be095f00","slug":"video-real-reason-behind-the-dispute-in-izzatnagar-came-to-light-in-bareilly-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly: प्रधानी चुनाव की रंजिश में कराया विवाद, एसपी सिटी बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: प्रधानी चुनाव की रंजिश में कराया विवाद, एसपी सिटी बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया जुल्फिकार में मंगलवार हुए विवाद की वजह प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। दरअसल, उर्स-ए-रजवी में चादर लेकर जा रहे लोगों को मंगलवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने नई परंपरा बताकर रोक दिया था, जिससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने स्थिति को संभाला। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जुलूस को लेकर दोनों पक्षों में पहले ही लिखित समझौता हो गया था। चादर खोलने के स्थान पर विवाद करने की कोशिश की गई। लोगों को समझा दिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। गांव में एक ही समुदाय के प्रधान और पूर्व प्रधान हैं। दोनों के बीच चुनावी प्रतिद्वंद्विता रहती है। इसी वजह से मामले को तूल देने की कोशिश की गई। माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई लिखित शिकायत मिलेगी तो उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।