{"_id":"673c4c3008049b55c00dd231","slug":"video-seven-day-camp-of-guide-captains-concluded-in-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना में गाइड कैप्टन के सात दिवसीय शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना में गाइड कैप्टन के सात दिवसीय शिविर का समापन
जिला ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुरुडू में गाइड कैप्टन के बेसिक कैंप का विधिवत समापन सोमवार देर शाम को हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शिरकत की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में उपनिदेशक उच्च शिक्षा राजेंद्र कौशल उपस्थित रहे। जिला संगठन आयुक्त सोनू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि द भारत स्काउट एंड गाइड्स संगठन द्वारा आयोजित इस शिविर में जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों से 71 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विद्यालय में स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट को संचालित करने, बच्चों और गाइड कैप्टन की एडवांसमेंट प्रक्रिया के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं । उन्होंने गाइड विंग को सुदृढ़ बनाने के लिए 21,000 रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर टकरला, चिंतपूर्णी और धलवाड़ी स्कूलों को चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय से लीडर ऑफ द कोर्स निर्मला कालिया, सरोज बाला (जिला बिलासपुर), पुष्पा (जिला बिलासपुर), जिला संगठन आयुक्त सोनू कुमारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त सुमन कुमारी, मोनिका राणा, राम देई और सुमन लता उपस्थित रहीं। इसके अलावा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुरुडू के प्रधानाचार्य राकेश कुमार और पूर्व जिला संगठन आयुक्त प्रोमिला ठाकुर भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।