{"_id":"69b01a3dbf56d8aec7070098","slug":"video-sewerage-pipe-leaks-in-chintpurni-filth-spreads-on-chhaparoh-road-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चिंतपूर्णी में सीवरेज पाइप लीक, छपरोह मार्ग पर फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चिंतपूर्णी में सीवरेज पाइप लीक, छपरोह मार्ग पर फैली गंदगी
चिंतपूर्णी क्षेत्र में सीवरेज पाइप लीक होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिंतपूर्णी के माधो के टिल्ले के पास बने सुलभ शौचालय के नजदीक सीवरेज पाइप से लीकेज होने के कारण छपरोह के वार्ड नंबर तीन और चार को जाने वाले रास्ते के बीचों-बीच गंदगी फैल गई है। इससे आसपास रहने वाले लोगों के घरों के पास बदबू का आलम बना हुआ है और लोगों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गंदा पानी और गंदगी फैलने से न केवल वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। छपरोह की पूर्व प्रधान शशि कालिया ने बताया कि इस समस्या के बारे में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को पहले ही अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द पाइप की मरम्मत कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। वहीं जल शक्ति विभाग के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि लीकेज पाइप को ठीक करने के लिए लेबर को मौके पर भेजा गया था, लेकिन पाइप को ठीक नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि अब बुधवार सुबह लीकेज पाइप की मरम्मत कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।