Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una After the fulfillment of his wish, a devotee who returned from Belarus prostrated himself and expressed his gratitude at the feet of Mata Chintpurni
{"_id":"698d9dd2361eec370d0f9f32","slug":"video-una-after-the-fulfillment-of-his-wish-a-devotee-who-returned-from-belarus-prostrated-himself-and-expressed-his-gratitude-at-the-feet-of-mata-chintpurni-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मन्नत पूरी होने पर बेलारूस से लौटे श्रद्धालु ने भरी दंडवत हाजिरी, माता चिंतपूर्णी के चरणों में जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मन्नत पूरी होने पर बेलारूस से लौटे श्रद्धालु ने भरी दंडवत हाजिरी, माता चिंतपूर्णी के चरणों में जताया आभार
प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में बुधवार को आस्था, विश्वास और भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। जालंधर निवासी श्रद्धालु विक्की ने अपनी मन्नत पूरी होने पर भरवाईं से मुख्य मंदिर तक करीब 3 किलोमीटर की दूरी दंडवत होकर तय की और माता रानी के चरणों में माथा टेककर शुकराना अदा किया। विक्की ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने माता के दरबार में अपना घर बनाने की मन्नत मांगी थी। इसके बाद वे काम के सिलसिले में बेलारूस चले गए। माता रानी की कृपा से अब उन्होंने प्लॉट खरीद लिया है और उस पर निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। इसी खुशी और आभार व्यक्त करने के लिए वे दंडवत हाजिरी भरते हुए मंदिर पहुंचे। इस कठिन और श्रद्धा से भरी यात्रा में उनके भाई राजू ने कदम-कदम पर उनका साथ दिया। वहीं विक्की ने मंदिर न्यास के लंगर हॉल में कार्यरत कर्मचारी संदीप शर्मा का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने पूरे समय उनका सहयोग किया। श्रद्धालु विक्की का कहना है कि माता रानी के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास हो तो हर मनोकामना पूरी होती है। अपने घर का सपना साकार होने पर वे माता के दरबार में नतमस्तक होकर आभार व्यक्त करने आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।