{"_id":"698db1ed2a7bbb80cd0f38cb","slug":"video-ravindra-vasudeva-became-the-president-of-district-una-dragon-boat-and-traditional-sports-association-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रविंद्र वासुदेवा बने जिला ऊना ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविंद्र वासुदेवा बने जिला ऊना ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष
जिला ऊना में ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चुनाव ऑब्जर्वर युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया की अध्यक्षता में हुए। जबकि बतौर रिटर्निंग ऑफिसर वरिष्ठ अधिवक्ता अमन राणा व ड्रैगन बोट हिमाचल प्रदेश एंड ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कसाना की निगरानी में संपन्न हुए। ऊना जिला के हरोली क्षेत्र से प्रमुख समाज सेवक रविंद्र वासुदेवा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चुने गए। इस नियुक्ति पर रविंद्र वासुदेवा ने ड्रैगन बोट और ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार (आईएएस ) का धन्यवाद किया और कहा कि प्रदेश में पारंपरिक खेलों को सुदृढ़ और उनके विस्तार के लिए जिला मंडी एसोसिएशन निरंतर प्रयत्नशील रहेगी। युवाओं और समाज को जल क्रीड़ा और अन्य पारंपरिक खेलों के साथ जोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे ताकि इन महत्वपूर्ण और हमारी संस्कृति से जुड़े खेलों को आगे बढ़ाया जाए। ड्रैगन बोट जिला ऊना एंड ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रविंद्र वासुदेवा ने कहा कि पारंपरिक खेल जहां एक ओर युवाओं को नशे जैसी आदतों से दूर रखता है तो वहीं ये खेल हमारे समाज को एक रखने में भी अपनी महत्वपूर्ण रखते हैं। चुनाव ऑब्जर्वर युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रविंद्र वासुदेवा ने बताया कि अभय पाराशर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गोल्डी काैंडल, महेंद्र मनकोटिया, राकेश कुमार, श्याम मुरारी को जिला उपाध्यक्ष , गुरु बंदन शर्मा जिला महासचिव, गौरव शर्मा, एडवोकेट हनीश, रशीद मोहम्मद सुमेश भार्गव आदित्य शर्मा को जिला सचिव और बलवीर सिंह कोषाध्यक्ष एवं इरेश बाली को जिला मीडिया प्रभारी के रूप में चुना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।