Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Jagjit Thakur said – private schools are in confusion, there is a contradiction in the orders of the board
{"_id":"698dca79b1ed7e2b76046013","slug":"video-jagjit-thakur-said-private-schools-are-in-confusion-there-is-a-contradiction-in-the-orders-of-the-board-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगजीत ठाकुर बोले- निजी स्कूल असमंजस में, बोर्ड और शिक्षा निदेशालय के आदेशों में विरोधाभास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगजीत ठाकुर बोले- निजी स्कूल असमंजस में, बोर्ड और शिक्षा निदेशालय के आदेशों में विरोधाभास
निजी स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत ठाकुर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल इन दिनों गहरे असमंजस की स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि एक ओर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड स्कूलों को किताबें बेचने के निर्देश दे रहा है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा निदेशालय की ओर से किताबें न बेचने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में निजी स्कूल संचालक यह समझ नहीं पा रहे कि वे किस विभाग के आदेशों का पालन करें। जगजीत ठाकुर ने कहा कि यदि स्कूल शिक्षा बोर्ड की बात नहीं मानी जाती तो मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी जा रही है, जबकि शिक्षा निदेशालय की ओर से अनापत्ति को रद्द करने की बात कही जा रही है। इस प्रकार के परस्पर विरोधी आदेशों से निजी स्कूलों के समक्ष गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।