{"_id":"6983058baadf093baa03c4ca","slug":"video-una-after-ward-9-of-amb-nagar-panchayat-a-grievance-redressal-camp-was-also-held-in-ward-7-today-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: नगर पंचायत अम्ब के वार्ड 9 के बाद आज वार्ड 7 में भी लगा समाधान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: नगर पंचायत अम्ब के वार्ड 9 के बाद आज वार्ड 7 में भी लगा समाधान शिविर
नगर पंचायत अम्ब की ओर से जारी आईईसी एक्शन प्लान के तहत आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर पंचायत अम्ब के वार्ड नंबर 9 में समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें करीब 70 परिवारों ने भाग लिया। इसके बाद आज बुधवार को नगर पंचायत अम्ब के वार्ड नंबर 7 में भी समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 75 लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शिविर में मुख्य रूप से परिवार रजिस्टर सत्यापन, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्य पूरे किए गए, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। नगर पंचायत अम्ब की अध्यक्ष इंदु धीमन ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य है कि प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। समाधान शिविरों के माध्यम से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। वहीं नगर पंचायत अम्ब के सचिव हर्ष गुप्ता ने बताया कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया जा रहा है। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव नहीं है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी समाधान शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।