Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Anchal Kaundal Secures 10th Rank in the State in Himachal Pradesh Board Exams; Receives Grand Welcome Upon Arriving at School
{"_id":"6a01a45e6de0ac69f4028590","slug":"video-una-anchal-kaundal-secures-10th-rank-in-the-state-in-himachal-pradesh-board-exams-receives-grand-welcome-upon-arriving-at-school-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा में आंचल कौंडल ने हासिल किया प्रदेश में दसवां स्थान, स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा में आंचल कौंडल ने हासिल किया प्रदेश में दसवां स्थान, स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत
Ankesh Dogra
Updated Mon, 11 May 2026 03:11 PM IST
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरलू की छात्रा आंचल कौंडल ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 700 में से 690 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में दसवां स्थान हासिल कर विद्यालय, अभिभावकों तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान इस विशेष उपलब्धि पर आंचल कौंडल के पिता अश्वनी कुमार एवं माता राजेश कुमारी के साथ पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिवेश उपमन्यु सहित अन्य समिति सदस्यों ने भी उपस्थित होकर छात्रा को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज धीमान ने आंचल को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों के कठिन परिश्रम और समर्पण की भी सराहना की। आंचल कौंडल ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अध्यापकों के सटीक मार्गदर्शन तथा अपने माता-पिता के सहयोग को दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण जिनमें राज पाल कुटलैहड़िया, सुनील कुमार, कुमारी अर्चना, नीलम, मीना, रमेश शर्मा, सुभाष चंद, नीतू, वनिता, सुषमलता, राजीव कुमार, अशोक कुमार, सुमन तथा राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।