{"_id":"68da6945cb817611de0f3e3e","slug":"video-una-one-day-cleanliness-fortnight-program-organized-by-ncc-cadets-in-chowkimaniyar-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चौकीमन्यार में एनसीसी कैडेट द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चौकीमन्यार में एनसीसी कैडेट द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार में एनसीसी कैडेट द्वार स्वच्छता पखवाड़े के तहत रंगोली प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट ने बड़ा-चढ़ाकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी के अधीन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रवींद्र सिंह, 6 एच.पी. (आई) कॉय एनसीसी ऊना के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा के निर्देशन में किया गया। ए.एन.ओ. फसट ऑफिसर संजीव कुमार ने बताया की प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में सृजनात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और टीम भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। विद्यालय परिवार ने कैडेट्स के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया तथा समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने स्वच्छता की प्रतिज्ञा और इसके लाभ के बारे में बताया इस अवसर पर एसएमसी प्रधान संजीव कुमार, इको क्लब प्रभारी सीमा शर्मा, एनएसएस प्रभारी जितेंद्र कुमार, एनसीसी प्रभारी प्रवक्ता अश्वनी कुमार ,सुरेश कुमार, कुसुमलता अंजू बाला निशा कुमारी डीपीई सुरेंद्र कुमार अशोक कुमार,सिकंदर कुमार भगवान सिंह,विजय कुमार, वरिष्ठ सहायक अजय कुमार, हवलदार गुरदेव सिंह व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।