{"_id":"6a01a46cd915a5cf960c7bad","slug":"video-una-poor-familys-cattle-shed-destroyed-by-severe-storm-livestock-drenched-in-rain-all-night-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: भारी तूफान से गरीब परिवार की पशुशाला तबाह, पूरी रात बारिश में भीगते रहे पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: भारी तूफान से गरीब परिवार की पशुशाला तबाह, पूरी रात बारिश में भीगते रहे पशु
Ankesh Dogra
Updated Mon, 11 May 2026 03:12 PM IST
Link Copied
उपतहसील जोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरियां के मोहल्ला अमरोह में सोमवार देर रात आए तेज तूफान और भारी बारिश ने एक गरीब परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज आंधी के कारण अनवर मोहम्मद की पशुशाला की टिन की चादरें उड़ गईं, जिससे अंदर रखी पशुओं की तूड़ी पूरी तरह भीग गई और पशु भी पूरी रात बारिश में भीगते रहे। पीड़ित अनवर मोहम्मद ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे अचानक मौसम ने भयावह रूप ले लिया। तेज तूफान के साथ आसमान में लगातार बिजली चमक रही थी और तेज गर्जना हो रही थी। देखते ही देखते पशुशाला की टिन की चादरें एक-एक करके उड़ने लगीं। परिवार के सदस्य डर के माहौल में रातभर पशुओं को बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तेज बारिश और तूफान के आगे उनकी एक न चली। उन्होंने बताया कि पशुओं के चारे के लिए रखी गई सूखी तूड़ी भी बारिश में पूरी तरह भीग गई, जिससे अब पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है। पशुशाला की छत उड़ जाने के कारण पशु पूरी रात खुले में बारिश सहते रहे। परिवार का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति पहले ही कमजोर है और अब इस नुकसान ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में रातभर तेज हवाएं चलती रहीं और कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं भी टूट गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को जल्द राहत प्रदान की जाए ताकि पशुशाला की मरम्मत करवाई जा सके और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार खराब बना हुआ है, जिससे किसानों और गरीब परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।