{"_id":"699d9d3fa4b06c45d602777a","slug":"video-una-vivek-sharma-said-central-government-is-treating-himachal-step-motherly-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: विधायक विवेक शर्मा बोले- केंद्र सरकार कर रही हिमाचल से सौतेला व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: विधायक विवेक शर्मा बोले- केंद्र सरकार कर रही हिमाचल से सौतेला व्यवहार
विधायक विवेक शर्मा ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ग्राम पंचायत बटूही में आयोजित सरकार जनता के द्वार में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के कारण केंद्र सरकार राज्य को अनावश्यक रूप से तंग कर रही है। प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जब से कांग्रेस सरकार बनी है, तब से केंद्र और राज्य के संबंधों में राजनीतिक तनाव देखा जा रहा है। केंद्र सरकार विकास योजनाओं और आपदा राहत के मुद्दों पर अपेक्षित सहयोग नहीं दे रही। लोकतंत्र में अलग-अलग दलों की सरकारें होना सामान्य बात है, लेकिन विकास और जनहित के मामलों में राजनीतिक मतभेद आड़े नहीं आने चाहिए। कहा कि हिमाचल की जनता ने जिस सरकार को चुना है, उसे काम करने दिया जाना चाहिए। यदि केंद्र सहयोग नहीं करेगा तो इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वित्तीय दबावों और प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों के बावजूद सरकार ने विकास कार्यों की गति को रुकने नहीं दिया और अपने संसाधनों से जनहित की योजनाओं को जारी रखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।