{"_id":"699c438a1c4b187661046f7f","slug":"video-vikram-singh-thakur-said-that-closing-chintpurni-college-will-affect-the-education-of-poor-students-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: विक्रम सिंह ठाकुर बोले- चिंतपूर्णी कॉलेज बंद करने गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: विक्रम सिंह ठाकुर बोले- चिंतपूर्णी कॉलेज बंद करने गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ेगा असर
विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने सोमवार को मोइन गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में मंडल परागपुर के अध्यक्ष विनोद शर्मा, सजीव शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में विधायक ने प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी को बंद करने की कथित तैयारी पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे क्षेत्र के गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियां शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी और दूरदराज भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यह कॉलेज स्थानीय विद्यार्थियों के लिए बेहद सुविधाजनक है और बड़ी संख्या में छात्राएं यहां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। विधायक ने स्पष्ट कहा कि कॉलेज बंद करने के किसी भी प्रयास का जनता के साथ मिलकर जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने और छात्रों के हित में एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।