Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Virendra Kanwar said – with the help of the Center, the picture of Kutlahar had changed, now the pace of development work has stopped
{"_id":"696ca42968907d65a40db0bf","slug":"video-virendra-kanwar-said-with-the-help-of-the-center-the-picture-of-kutlahar-had-changed-now-the-pace-of-development-work-has-stopped-2026-01-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र कंवर बोले- केंद्र के सहयोग से कुटलैहड़ की बदली थी तस्वीर, अब विकास कार्यों की रफ्तार थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरेंद्र कंवर बोले- केंद्र के सहयोग से कुटलैहड़ की बदली थी तस्वीर, अब विकास कार्यों की रफ्तार थमी
अखिल भारतीय बॉलीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, लंबित योजनाओं और मौजूदा हालात पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके कार्य काल में केंद्र सरकार के सहयोग से कुटलैहड़ क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में स्थिति बदल गई है और क्षेत्र एक बार फिर पिछड़ेपन की ओर बढ़ रहा है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हाल ही में ऊना में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कुटलैहड़ क्षेत्र की कई प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से उठाया और संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दिशा बैठक में उठाए गए मुद्दे कुटलैहड़ के भविष्य से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। पूर्व मंत्री ने बताया कि दिशा बैठक में 972 करोड़ रुपये की लागत से लठियाणी,मंदली सड़क परियोजना के कार्य को शुरू करने पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए रीढ़ साबित होगी। इस सड़क के बनने से न केवल आवागमनआसान होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, कृषि और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यह परियोजना वर्षों से लोगों की मांग रही है, जिसे अब धरातल पर उतारने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।