Hindi News
›
Video
›
India News
›
Afghanistan Earthquake: Tremors felt again in Afghanistan, this was the intensity | Breaking
{"_id":"68bb2d2436e358cd9c06ac39","slug":"afghanistan-earthquake-tremors-felt-again-in-afghanistan-this-was-the-intensity-breaking-2025-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर लगे झटके, इतनी रही तीव्रता | Breaking","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर लगे झटके, इतनी रही तीव्रता | Breaking
वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Sat, 06 Sep 2025 12:04 AM IST
Link Copied
अफगानिस्तान में कई बार भूकंप के झटके लगने से लोग दहशत में हैं। शुक्रवार को भी 5.0 का भूकंप आया इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह पहले 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। फिर इसी दिन रात में करीब 10.26 बजे 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। चंद मिनटों बाद रात करीब 11.58 बजे एक बार फिर धरती कांपी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। आधी रात के बाद करीब 3.16 बजे 4.9 तीव्रता का एक और भूकंप आया। बता दें कि इसी हफ्ते आए भूकंप के कारण अफगानिस्तान में अब तक 2200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 7.46 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। इससे कुछ ही घदेर पहले यहां 5.2 तीव्रता के झटके लगे थे। इससे पहले बृहस्पतिवार आधी रात के बाद करीब 3:16 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले रात 11.58 बजे भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक काबुल से 118 किलोमीटर दूर भूकंप आया।
जमीन से 50 किमी की गहराई में लगे इन झटकों के बाद अफगानिस्तान में दहशत का माहौल है। बता दें कि 4.1 तीव्रता के भूकंप से चंद मिनट पहले भी धरती कांपी थी, जिसकी तीव्रता 5.8 मापी गई। इस तरह 24 घंटे से भी कम समय में चार झटके लगे और पांच घंटे के भीतर तीन बार धरती कांपी। इससे करीब आधे घंटे पहले लगे भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। भूकंप के झटके काबुल से पूर्वी दिशा में लगभग 133 किमी दूर आए। एनसीएस के मुताबिक भूकंप की गहराई 160 किमी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।