Hindi News
›
Video
›
India News
›
Amarnath Yatra 2025: Master plan of Amarnath Yatra is ready, Deputy CM issued this order!
{"_id":"6863d1ec8edd3505fd02701f","slug":"amarnath-yatra-2025-master-plan-of-amarnath-yatra-is-ready-deputy-cm-issued-this-order-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा का मास्टर प्लान रेडी डिप्टी CM ने जारी किया ये आदेश!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा का मास्टर प्लान रेडी डिप्टी CM ने जारी किया ये आदेश!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 01 Jul 2025 06:15 PM IST
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए महज दो दिन और शेष हैं। श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक पहुंचाने और बाबा अमरनाथ के सुगम दर्शन कराने के लिए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों यात्रा मार्ग पहलगाम और बालटाल पर तीर्थ यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लेने के लिए रोजाना मंत्री और अधिकारी पहुंच रहे हैं।
व्यवस्था में रत्ती भर भी कमी न रह जाए इस पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पहली बार एहतियातन हेलिकाप्टर सेवा बंद कर दी गई है।अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है जो रक्षाबंधन के दिन नौ अगस्त को समाप्त होगी। एलजी मनोज सिन्हा पिछले एक सप्ताह में तीन बार पहलगाम और बालटाल रूट पर पड़ने वाले बेस कैंपों का खुद मौके पर निरीक्षण कर चुके हैं। अभी रविवार को ही उन्होंने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में नुनवन और चंदनबाड़ी बेस कैंप का दौरा किया था।
वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तीर्थयात्रा की शुरुआत होने तक श्रीनगर में जमे हुए हैं। उनके निर्देश पर रोजाना प्रदेश सरकार का कोई न कोई मंत्री और प्रमुख शीर्ष अधिकारी दोनों मार्गों पर सुविधाओं का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। रविवार को जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण और जनजातीय मंत्री जावेद अहमद राणा और स्वास्थ्य निदेशक जहांगीर पहुंचे थे। दोनों लोगों ने बारी-बारी से एक-एक सुविधा की बारीकी से निगरानी की। सुनिश्चित किया कि बाबा बर्फानी के भक्तों की सुविधा में कहीं कोई कसर न रह जाए।
थल सेनाध्यक्ष कर चुके हैं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षाहाल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार भी काफी सतर्क है। इसीलिए थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी यात्रा से संबंधित सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने 21 जून को कश्मीर पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही उन्होंने यात्रा से जुड़ी तैयारियों का पूरा जायजा लिया।
इस दौरान किसी दैवीय आपदा से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन विभाग ने पहलगाम में एक मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया था। इस अभ्यास में ग्लेशियर फटने से आने वाली बाढ़ (जीएलओएफ) जैसी आपदा से बचने का तरीका दिखाया गया था।
दोनों मार्ग पहलगाम और बालटाल से पवित्र गुफा तक मार्ग की मरम्मत व रेलिंग लगाने का काम पूर्ण हो चुका है। यात्रियों के लिए पानी, बिजली, शौचालय, स्नानघर से लेकर स्वास्थ्य सुविधा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। दोनों मार्गों के बीच में पड़ने वाले बेस कैंप पर लंगर लग गए हैं। बालटाल और नुनवन में टेंट लगाए गए हैं। यात्रियों के लिए बालटाल मार्ग पर 16 व पहलगाम रूट पर 10 आक्सीजन बूथ स्थापित किए गए हैं। पचास मेडिकल स्टेशन बनाए गए है जिसमें बेस अस्पताल व अन्य चिकित्सा कैंप भी शामिल हैं। बेस कैंप और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों की फौज तैनात की गई है। दोनों मार्गों पर शिविरों में कैंप निदेशकों व अतिरिक्त कैंप निदेशकों ने जिम्मेदारी संभाल ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।