सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Bihar Election 2025: Prashant Kishor questions Tejashwi-Rahul duo, makes shocking claim!

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी- राहुल की जोड़ी पर दागे सवाल, किया चौंकाने वाला दावा!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 26 Aug 2025 02:39 AM IST
Bihar Election 2025: Prashant Kishor questions Tejashwi-Rahul duo, makes shocking claim!
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने राहुल गांधी और एनडीए व आरजेडी के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने बिहार के लोगों से कई वादे भी किए। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को बदलने के लिए अब लोगों को ही आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने और शिक्षा में सुधार करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अब बिहार के लोगों को वोट नेताओं के चेहरे पर नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। मुजफ्फरपुर के मीनापुर में रामा कृष्णा हाई स्कूल के मैदान में प्रशांत किशोर ने 'बिहार बदलाव सभा' की। यहां उन्होंने सत्तारूढ़ और विपक्षी नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव को सीएम का चेहरा मानें या न मानें, बिहार की जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस, आरजेडी की पिछलग्गू पार्टी है। राहुल गांधी पहले ही 95 प्रतिशत चुनाव हार चुके हैं।

प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने मोदी का चेहरा देखकर वोट दिया, तो एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन गया। आपने नीतीश का चेहरा देखकर वोट दिया, तो एक वैद्य का बेटा 20 साल से राज कर रहा है। लेकिन इन 20 साल में बिहार के बच्चों की छाती 15 इंच तक सिकुड़ गई है। उनके बदन पर कपड़े नहीं हैं, पैरों में चप्पल नहीं हैं। नेताओं को आपके बच्चों की परवाह नहीं है, आपको खुद उनकी चिंता करनी होगी। प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक विरासत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने तो 9वीं क्लास भी पास नहीं की, लेकिन उनका बेटा "राजा" बनने की उम्मीद कर रहा है। वहीं, बिहार में लाखों पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं। प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों से कई बड़े वादे किए।

उन्होंने कहा कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनती है, तो वे लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाएंगे। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से ऊपर के हर आदमी और औरत को हर महीने 2000 रुपये पेंशन मिलेगी। जब तक सरकारी स्कूलों में सुधार नहीं होता, तब तक सरकार 15 साल से कम उम्र के सभी बच्चों की प्राइवेट स्कूल की फीस भरेगी। इससे गरीब बच्चे भी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ सकेंगे। जन सुराज पार्टी के नेता ने यह भी वादा किया कि वे अगले साल तक बिहार में 50 लाख युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे। इससे युवाओं को 10-12 हजार रुपये की नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस साल बिहार के लोगों की आखिरी दिवाली और छठ दुख में बीतेगी। उन्होंने कहा कि छठ के बाद मुजफ्फरपुर और पूरे बिहार के युवाओं को अपने राज्य में ही काम मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

'नहीं तो बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा', राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर क्यों भड़के तेज प्रताप?

25 Aug 2025

Nikki Murder case: विपिन नहीं था घर में! तो फिर निक्की को किसने जलाया?

25 Aug 2025

Amit Shah on Sudershan Reddy: सलवा जुडूम को लेकर सुदर्शन रेड्डी पर फिर भड़के अमित शाह, लगाया गंभीर आरोप

25 Aug 2025

ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया 50% टैरिफ? अमेरिकी उपराष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

25 Aug 2025

राजस्थान के सवाई माधोपुर में जमीन धंसी, बन गया झरना!

25 Aug 2025
विज्ञापन

NDA Seat Sharing in Bihar: चिराग पासवान को 20 सीट से करना होगा संतोष, सीट बंटवारे का फार्मूला तैयार।

25 Aug 2025

Nikki Murder Case: गांव के लड़कों ने बताई निक्की की सच्चाई, सुनिए दहेज पर क्या कहा

25 Aug 2025
विज्ञापन

सलवा जुडूम मामले में बी सुदर्शन रेड्डी पर भड़के अमित शाह, राहुल गांधी से मांगा जवाब

25 Aug 2025

Russia Oil Imports: भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा कि रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत।Trump

25 Aug 2025

Delhi CM Rekha Gupta: अब पुलिस ने तहसीन सैयद को दबोचा, CM की Z सुरक्षा वापस | Delhi

25 Aug 2025

Nikki Dowry Case: पुलिस की जांच में पता चला कि विपिन भाटी को पत्नी-भाभी का रील बनाना पसंद नहीं था।

25 Aug 2025

Delhi Metro Fare Hike: पूरे 8 साल बाद DMRC ने बढ़ा दिया किराया, कितना मंहगा हुआ सफर?

25 Aug 2025

Amit Shah On Jagdeep Dhankhar: धनखड़ के इस्तीफे पर पहली बार बोले Shah, जानें क्या कहा? | Amar Ujala

25 Aug 2025

Rain Havoc: राजस्थान, हिमाचल, J&K समेत दिल्ली और कई राज्यों में अगले 24 घंटे भारी बारिश।

25 Aug 2025

Amit Shah Exclusive Interview: 130th संशोधन विधेयक पर गृहमंत्री ने विपक्ष को जमकर घेरा।

25 Aug 2025

Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर के खुर्जा में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

25 Aug 2025

Kolkata Case: कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म केस में आरोपी का डीएनए मैच, चार्जशीट दाखिल

25 Aug 2025

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता पर हमला मामले में दूसरी गिरफ्तारी, पुलिस ने तहसीन सैयद को दबोचा

25 Aug 2025

Rambhadracharya on Premanand Maharaj: जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने दी प्रेमानंद महाराज को चुनौती

25 Aug 2025

130th Constitution Amendment Bill: JPC पर शामिल नहीं होगी SP, अखिलेश यादव ने किया इशारा।

24 Aug 2025

Nikki Dowry Case: पति विपिन भाटी ने एनकाउंटर के बाद निक्की को लेकर कहीं चौंकाने वाली बात।

24 Aug 2025

Russia Ukraine War: ट्रंप नहीं PM मोदी निकालेंगे हल, पुतिन के बाद जेलेंस्की आ सकते हैं भारत।

24 Aug 2025

Rajasthan Heavy Rain/Flood News: प्रदेश में भारी बारिश का कहर, बाढ़ जैसे हालात | Rainfall

24 Aug 2025

Nikki Murder Case: निक्की बच जाती अगर...निक्की के पिता का दहेज पर बड़ा खुलासा

24 Aug 2025

Nikki Murder Case: निक्की को मारने के बाद रो रहा पति! निक्की की हत्या का पूरा सच

24 Aug 2025

Voter Adhikar Yatra: पप्पू यादव और तेजस्वी यादव को करीब लाने वाले राहुल गांधी हैं? Bihar Chunav

24 Aug 2025

Tejashwi संग Rahul Gandhi ने Bihar की सड़कों पर दौड़ाई Bike, Video Viral | Voter Adhikar Yatra

24 Aug 2025

Nikki Dowry Case: दहेज के लोभ में पत्नी की हत्या के अरोपी पति विपिन भाटी का एनकाउंटर हुआ।

24 Aug 2025

Chamoli Cloudburst Video: UttraKhand के थराली में हाहाकार! अब कैसे है हालात? | Amar Ujala | Tharali

24 Aug 2025

Online Gaming Apps में फंसे आपके Paise वापस मिलेंगे या नहीं? | Online Gaming Bill | Amit Shah

24 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed