सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Nitin Gadkari Jharkhand Visit: Nitin Gadkari gave the gift of roads to Jharkhand

Nitin Gadkari Jharkhand Visit: नितिन गडकरी ने झारखंड को दी सड़कों की सौगात

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Fri, 04 Jul 2025 02:29 AM IST
Nitin Gadkari Jharkhand Visit: Nitin Gadkari gave the gift of roads to Jharkhand
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड के गढ़वा में कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में 2 लाख करोड़ रुपए की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं लागू की जाएंगी। जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि मैं झारखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। राज्य में 2 लाख करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लागू करने का भरोसा देता हूं।

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक राज्य में 40 हजार करोड़ रुएप की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 70 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर काम जारी है। इसके अलावा 75 हजार करोड़ रुपए की योजनाएं पाइपलाइन में हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 36 हजार करोड़ रुपए की वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर मार्च 2028 तक पूरा होगा। 12,800 करोड़ रुपए की रांची-वाराणसी इकोनॉमिक कॉरिडोर जनवरी 2028 तक तैयार हो जाएगा। वहीं, 31,700 करोड़ रुपए की दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन कॉरिडोर जून 2026 तक बनकर तैयार होगा।

मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि चुनावों तक राजनीति हो सकती है, लेकिन चुनाव के बाद देश और राज्यों में विकास की राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने झारखंड सरकार से भूमि अधिग्रहण, वन विभाग की मंजूरी और अन्य तकनीकी अड़चनों को दूर करने का आग्रह भी किया। मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 2014 में झारखंड में जहां 2,600 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क था, अब यह बढ़कर 4,470 किलोमीटर हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के 19 आकांक्षी जिलों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जा चुका है।

जनसभा के बाद गडकरी होटल रेडिशन ब्लू पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की और ट्रांसपोर्ट से जुड़े मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार शाम 6:45 बजे रांची एयरपोर्ट से वापस रवाना हो गए। रातू रोड फ्लाईओवर उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, रांची विधायक सीपी सिंह सहित कई अधिकारी और नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Delhi Old Vehicle Ban: पुरानी गाड़ियों पर सरकार का नया फैसला! अब सीज नहीं होंगी गाड़ियां

03 Jul 2025

शुभमन गिल का दोहरा शतक, टूटा गावस्कर-द्रविड़ का रिकॉर्ड!

03 Jul 2025

पशुपति पारस ने छोड़ा एनडीए का साथ, तेजस्वी संग हुई कैसी डील?

03 Jul 2025

Delhi Old Vehicle Ban: कैमरा देखते ही भड़क गए लोग! पुरानी गाड़ियों पर क्या बोले खुद सुन लीजिए

03 Jul 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की बहन की बढ़ी मुश्किलें, Vipin Raghuvanshi का बड़ा बयान!

03 Jul 2025
विज्ञापन

बाबा रामदेव की पतंजलि को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, क्या है पूरा मामला?

03 Jul 2025

कैसे और क्यों रची दुष्कर्म की कहानी, मनोजीत ने उगले सारे राज!

03 Jul 2025
विज्ञापन

Big lapse in Akhilesh Yadav's Security: अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक! मंच के पास पहुंचा युवक

03 Jul 2025

Bihar Election 2025: बिहार में मतदाता सूची पर क्यों मचा बवाल? Manoj jha ने EC से पूछे सवाल!

03 Jul 2025

नौकर ने इस वजह से काट दिया मां-बेटे का गला, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

03 Jul 2025

PM Modi Ghana Visit: घाना में PM Modi की 7 बड़ी बातें, बजा Bharat का डंका | Amar Ujala

03 Jul 2025

Gangster Neeraj Bawana Parole: दिल्ली HC ने पुलिस से नीरज की स्टेटस रिपोर्ट मांगी, मिलेगी जमानत?

03 Jul 2025

Delhi Old Vehicle Ban: दिल्ली के अलावा NCR में भी ओवरएज गाड़ियों के लिए भी लागू होगा नो फ्यूल?

03 Jul 2025

Delhi Old Vehicle Ban: क्या दिल्ली की ओवरएज गाड़ियों को दूसरे राज्यों में चलाया जा सकता है? जानें नियम

03 Jul 2025

Delhi Crime: घर में नौकर ने की ह*त्या मां-बेटे की दर्दनाक मौ*त! Amar Ujala | Lagpatnagar

03 Jul 2025

Uttarakhand Cloudburst: मंदिर से लेकर कई गांव डूब गए! उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तबाही

03 Jul 2025

Himachal Flood Update 2025: Himachal में सैलाब से हाहाकार, कई की मौ*त | Amar Ujala |Breaking

03 Jul 2025

तेलंगाना फैक्ट्री विस्फोट में लापता परिजनों के लिए तड़प रहें परिवार

03 Jul 2025

Jaishankar on Trump's Ceasefire Claims: ट्रंप के सीजफायर वाले दावे पर जयशंकर ने दिया करारा जवाब

03 Jul 2025

Sonam Raghuvanshi: सोनम के बैग में मिले दो मंगलसूत्र, उलझा केस, गोविंद पर भी लगे कई आरोप।

03 Jul 2025

PM Modi Ghana Viral Video: घाना के Cute बच्चों ने कुछ यूं किया PM Modi का स्वागत | Ghana Visit

03 Jul 2025

Indonesia Boat Accident: बाली में 65 लोगों से भरी नाव पलट गई, दो शव बरामद हुए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

03 Jul 2025

Bihar Assembly Election 2025: विपक्षी दलों का डेलिगेशन पहुंचा चुनाव आयोग, वोटर लिस्ट पर की ये मांग।

03 Jul 2025

Amarnath Yatra Starts: अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों की टोली निकली, करेंगे बाबा बर्फानी का दर्शन

03 Jul 2025

Himachal Pradesh Flood: हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से तबाही, 16 लोगों की मौत

03 Jul 2025

SpiceJet Flight Incident: हवा में स्पाइसजेट विमान की खिड़की का फ्रेम उखड़ा

03 Jul 2025

Karnataka CM Row: सिद्धारमैया की चली जाएगी कुर्सी? डीके शिवकुमार ने क्या कहा

03 Jul 2025

Kolkata Law Student Case: कोलकाता दुष्कर्म केस के आरोपी के वकील का चौंकाने वाला दावा!

03 Jul 2025

Madhya Pradesh BJP New President: नए अध्यक्ष को शिवराज ने क्यों मंच से ही समझा दी ये बड़ी बात!

02 Jul 2025

PM Kisan 20th Installment: 20वीं किस्त आ गई क्या? 2000 रुपये जमा होते ही ऐसे मिलेगा अलर्ट

02 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed