Hindi News
›
Video
›
Jammu and Kashmir
›
Jammu News
›
VIDEO : On the fifth day of Shrimad Bhagwat Saptaah Gyaan Yagna, Lord Shri Krishna's birthday was celebrated with great pomp
{"_id":"67e40209966e1c684d0e786b","slug":"video-on-the-fifth-day-of-shrimad-bhagwat-saptaah-gyaan-yagna-lord-shri-krishnas-birthday-was-celebrated-with-great-pomp-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
जम्मू नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 65 के नागबनी (मछलियां) में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजनों के साथ झूम उठे। कथावाचक महामंडलेश्वर महंत नन्द किशोर शास्त्री महाराज नरसिंह धाम घो मन्हासा वाले ने कहा की जब जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है।
प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मनुष्य इस सांसारिक मोह में फस कर अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देता है। मनुष्य अपने मन के कुविचारों को निकाल कर परमेश्वर का ध्यान लगाता है। तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। महाराज ने बताया कि किस तरह देवकी के गर्भ से आठवीं संतान के पैदा होने के बाद वासुदेव जी महाराज भगवान कृष्ण को बदलकर उनकी जगह पर योग माया को लेकर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।