{"_id":"67cedf761198bce5a3068f89","slug":"video-protest-by-the-employees-of-jal-shakti-department-demanding-release-of-outstanding-salary","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, बकाया वेतन की जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, बकाया वेतन की जारी करने की मांग
जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को एक्स इ एन जलशक्ति व इरीगेशन धरमाडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों का घड़ा सोमवार दोपहर को रोष रैली निकालते हुए नगर के गड़ाल में स्थित डिवीजन ऑफिस में पहुंचे इस दौरान अधिकारी के ऑफिस के बाहर नारे लगाए गए। अधिकारी का घेराव कर उन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
कर्मचारियों के बकाया वेतन को जारी करने को कहा गया। कर्मचारियों ने बताया कि कई कर्मियों का बीस से तीस महीनों का वेतन बकाया है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी काफी परेशान है उन को परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी आ रही है। यूनियन के प्रधान देवेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि अगर वेतन जारी नहीं किया गया तो वह धरना देंगे।
मौके पर जल जीवन मिशन में घोटाला किए जाने का भी मामला उठाया गाय कहा कि विभाग की तरफ से करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है। स्कीमों का कोई लाभ लोगों को नहीं मिला है।
अधिकारी ने कहा कि तीन चार कर्मचारियों का वेतन बकाया नहीं है सभी कर्मचारियों का वेतन बकाया है जैसे ही वेजेस आयेगा उनको वेतन जारी किया जाएगा। अधिकारी ने जल जीवन मिशन में किसी प्रकार का कोई भी घोटाला होने से इनकार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।