{"_id":"67ce8e480c1aef31a40bd210","slug":"video-enthusiasm-of-rangbhari-ekadashi-mahadev-was-drenched-with-abir-gulal-with-chanting-of-mantras","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रंगभरी एकादशी का उत्साह, मंत्रोच्चार संग महादेव को अबीर-गुलाल से किया सराबोर, बोले हर हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रंगभरी एकादशी का उत्साह, मंत्रोच्चार संग महादेव को अबीर-गुलाल से किया सराबोर, बोले हर हर महादेव
रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर गंगातट पर देवाधिदेव महादेव रंगों से सराबोर नज़र आए। नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर की ओर से गायघाट पर स्थित अति प्राचीन द्वादश ज्योतिर्लिंग को अबीर-गुलाल चढ़ाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित महेंद्र के आचार्यत्व में विधिवत गंगाजल से अभिषेक किया गया। पुष्पहार से शृंगार आदि के बाद भस्म, अबीर-गुलाल, राग-भोग अर्पित किया गया। महादेव के साथ भक्तों ने जमकर होली खेली। ओम जय शिव ओमकारा के धुन से पूरा गंगातट भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम का संयोजन कर रहें नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि मां गंगा जिनकी जटाओं से समाहित होकर धरधाम पर मानव जीवन को मंगलमयी बनाने के अवतरित हुई हैं। उन महादेव की सेवा कर जनकल्याण की कामना करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति गंगा निर्मलीकरण अभियान से जुड़कर मां गंगा को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए संकल्पित हो।यही कामना है। आयोजन में जय विश्वकर्मा, उत्कर्ष कुशवाहा, रामप्रकाश जायसवाल, रेनू जायसवाल, किरण पांडेय, सपना वर्मा, ऊषा गुप्ता, कशिश आदि रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।