{"_id":"67ce908e36069c978a0a9fd3","slug":"video-utakashhata-karaya-karana-val-aasha-karayakarata-haii-samamanata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ASHA workers doing excellent work were honored in bageshwar","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ASHA workers doing excellent work were honored in bageshwar
बागेश्वर जिले में एनएचएम के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के निजी होटल में आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। घर-घर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली उत्कृष्ट आशा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। शनिवार को मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास, विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक दास ने कहा कि आशाओं की मेहनत से कई सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं सफल हाे रही हैं। नगर पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने आशा कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जिले के प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की अपील की। आशा कार्यकर्ताओं के कार्याें का मूल्यांकन कर जिले की श्रेष्ठ तीन कार्यकर्ताओं को 5,000, 3,000, 1,000 रुपये से पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आशा कार्यकर्ता कमला बोरा, सरोजनी देवी, ममता देवी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। आशा फैसिलेटर ललिता भाकुनी, पुष्पा मेहता, धना देवी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निर्मला कर्म्याल पहले स्थान पर रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।