{"_id":"6852b9b74a535ac58b0199dd","slug":"video-rss-classes-continue-in-reasi-procession-taken-out-with-patriotic-voice-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रियासी में RSS वर्ग जारी, देशभक्ति के स्वर के साथ निकला पथ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी में RSS वर्ग जारी, देशभक्ति के स्वर के साथ निकला पथ संचालन
रियासी के गीता नगर के स्थानीय स्कूल में जारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दस दिवसीय वर्ग मंगलवार को भी जारी रखा गया। पंद्रह दिवसीय वर्ग का समापन तेईस जून को होगा इस के बाद सात दिवसीय वर्ग की शुरुआत दोबारा होगी। वर्ग के जारी रखे जाने के दौरान मंगलवार शाम को एक पथ संचालन निकाला गया। स्कूल प्रांगण से शुरू हुए पथ संचालन माड़ी में एसएसपी ऑफिस जाने वाले मार्ग के बाद ज्योतिपुरम की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर आ कर निकला। गीता नगर से पथ संचालन चलने के बाद इस की वापिसी स्कूल के लिए हुई। संचालन में शामिल सभी स्वयं सेवकों ने एक साथ मिल कर कदमताल किया इस दौरान देशभक्ति के तराने भी गाए गए। संचालन में जिला के कई स्थानों से आए हुए स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। वर्ग के संपन्न होने के अवसर पर नगर में भी एक भव्य पथ संचालन निकाला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।