Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Rajasthan: मुस्लिम बेटी की शादी में पूरे गांव ने निभाया पिता का फर्ज, बना इंसानियत की मिसाल
{"_id":"685266968f9da553960d02bc","slug":"rajasthan-jaipur-wedding-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मुस्लिम बेटी की शादी में पूरे गांव ने निभाया पिता का फर्ज, बना इंसानियत की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मुस्लिम बेटी की शादी में पूरे गांव ने निभाया पिता का फर्ज, बना इंसानियत की मिसाल
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Jun 2025 12:41 PM IST
Link Copied
जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के जोबनेर के निकट स्थित प्रतापपुरा गांव ने सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश की है। यहां गांववासियों ने एक मुस्लिम बेटी की शादी को अपने पारिवारिक दायित्व की तरह निभाते हुए ना केवल आर्थिक मदद की, बल्कि शादी की सारी व्यवस्थाएं भी खुद संभालीं। मुस्कान बानो की शादी को लेकर गांव में भाईचारे और सहयोग की जो मिसाल कायम हुई, वह पूरे राजस्थान के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। प्रतापपुरा गांव में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के रफीक शाह का निधन वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के दौरान हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार की आर्थिक हालत बदहाल हो गई। रफीक की पत्नी सलमा बानो और पांच बच्चों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बन गया। इसी बीच रफीक की बड़ी बेटी मुस्कान बानो का निकाह 16 जून को छीर निवासी आमीन मोहम्मद के साथ तय हुआ। घर में शादी की खुशी तो थी, लेकिन संसाधनों की भारी कमी ने मां-बेटी की नींदें उड़ा दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।