Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Purnea News
›
SP Sweety Sahrawat took charge in Purnea said controlling crime in the district is her priority
{"_id":"68525d4fa3584c382f0b4244","slug":"sp-sweety-sahrawat-took-charge-in-purnea-said-controlling-crime-in-the-district-is-her-priority-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्णिया में एसपी स्वीटी सहरावत ने संभाला पदभार, बोलीं- जिले में अपराध को नियंत्रित करना उनकी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिया में एसपी स्वीटी सहरावत ने संभाला पदभार, बोलीं- जिले में अपराध को नियंत्रित करना उनकी प्राथमिकता
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Wed, 18 Jun 2025 12:02 PM IST
Link Copied
पूर्णिया के नए एसपी स्वीटी सहरावत ने आज पूर्णिया के नए एसपी के रूप में योगदान दिया। इस मौके पर तत्कालीन एसपी कार्तिकेय शर्मा ने नए एसपी स्वीटी सहरावत को पदभार सौंपा। इससे पहले नए एसपी को पुलिस के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि जिले में अपराध को नियंत्रित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व के एसपी के द्वारा भी यहां काफी काम किए गए हैं, और अब उनकी बारी है स्मैक और अन्य अपराधों पर कड़ाई से कार्रवाई करने की। उन्होंने कहा कि पूर्णिया एक बड़ा और पुराना जिला है, और नए एसपी के लिए यहां कई चुनौतियां होंगी। उन्होंने कहा कि वह जिले में अपराध पर विराम लगाने और आम जनों के लिए सहज पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी। गौरतलब है कि पूर्णिया के तत्कालीन एसपी कार्तिकेय शर्मा का पटना के एसएससी के रूप में तबादला हो गया है। चार्ज देने के बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए हैं। नए एसपी स्वीटी सहरावत के आगमन से जिले में अपराध पर विराम लगाने और आम जनों के लिए सहज पुलिसिंग सुनिश्चित करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। एसपी स्वीटी सहरावत की कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए जिले के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। आपको बता दें कि, आईपीएस स्वीटी सहरावत 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि अपराध के खिलाफ काफी सख्त हैं. स्वीटी सहरावत सबसे पहले अपनी ड्यूटी इन्होंने औरंगाबाद में सिटी एसपी के पद पर तैनाती से शुरू की थी। पहली बार ही सिटी एसपी के पद पर रहते हुए स्वीटी बिहार के पूर्व डीजीपी निखिल कुमार के साथ नोकझोंक को लेकर सुर्खियों में भी रही थी। दोनों के बीच लगभग 2 वर्ष पूर्व औरंगाबाद में नोकझोंक हुई थी। उस समय यह खबर खूब चर्चा में थी। इसके अलावा बीपीएससी कैंडिडेट्स से डील करने को लेकर भी स्वीटी सेहरावत की खूब चर्चा हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।