{"_id":"678cf5d849b3ceef2d08d570","slug":"video-24-rajayakaramaya-mal-eka-eka-lkha-ka-parasakara-na-ka-sahataya-garava-samamana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 24 राज्यकर्मियों मिले एक-एक लाख के पुरस्कार, नौ को साहित्य गौरव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 24 राज्यकर्मियों मिले एक-एक लाख के पुरस्कार, नौ को साहित्य गौरव सम्मान
यूपी की लखनऊ में राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश के रजत जयंती समारोह में रविवार को मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 24 राज्यकर्मियों को एक-एक लाख रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दो आईएएस समेत तीन शख्सियतों को साहित्य बंधु पुरस्कार से नवाजा गया। नौ साहित्यकारों को साहित्य गौरव पुरस्कार से अलंकृत किया गया तो वहीं तीन अन्य साहित्यकारों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि साहित्य मां भारती का आभूषण होता है। साहित्यकारों का सम्मान हमारी संस्कृति की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी प्रदेश के विकास में योगदान के साथ साहित्य के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं देकर दोहरी भूमिका निभा रहे हैं, जो कि प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष आईएएस अखिलेश मिश्र ने की। संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि संस्थान की अब तक की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया।
एक-एक लाख के पुरस्कार मिलने वालों में अवधेश निगम, मोहम्मद अली साहिल, श्रीनिवास त्रिपाठी, डॉ. सोम कुलश्रेष्ठ, अनुज अग्रवाल, प्रदीप कुमार पांडेय, प्रो. रचना शर्मा, संतोष कुमार तिवारी ‘कौशिल’, कुलदीप किशोर तिवारी ‘कलश’, सुफलता त्रिपाठी, ऋचा पाठक, सौदागर सिंह, डॉ. शमीम इरशाद आजमी, डॉ. बिन्नो अब्बास रिजवी, त्रिवेणी प्रसाद दुबे, रमाशंकर सिंह, अशोक पांडेय ‘अनहद’, राम लखन यादव, डॉ. जटाशंकर त्रिपाठी, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, शमा परवीन, जलगुरु महेंद्र मोदी - आईपीएस, डॉ. जशभाई एन. पटेल और दयाशंकर श्रीवास्तव शामिल रहे।
इसके अलावा डॉ वेदपति मिश्रा (आईएएस), सूर्यपाल गंगवार (आईएएस) और लता कादंबरी को साहित्य बंधु पुरस्कार मिला। डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग, लोकेश त्रिपाठी, शालिनी पांडेय, संपत्ति कुमार मिश्रा, मुनेंद्र सिंह राठौर, डॉ. अनिला सिंह चाड़क, सिराज मंजर काकोरवी, वंदना शुक्ला और प्रदीप सारंग को साहित्य गौरव सम्मान मिला। वहीं रत्नदीप दीक्षित, अंशुल बंसल व विवेक सिंह को प्रशंसा पत्र मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।