{"_id":"6a842054e6f75a112707d8fd","slug":"video-video-aaisa-ka-gen-z-mahajatana-yatara-9-satabra-sa-aatha-shahara-ma-pahacaga-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आइसा की ‘GEN-Z महाजुटान यात्रा’ 9 सितंबर से, आठ शहरों में पहुंचेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आइसा की ‘GEN-Z महाजुटान यात्रा’ 9 सितंबर से, आठ शहरों में पहुंचेगी
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने यूपी प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर ‘GEN-Z महाजुटान यात्रा’ की घोषणा की। आइसा नेता भानु ने बताया कि 9 से 18 सितंबर तक चलने वाली यह यात्रा इलाहाबाद से शुरू होकर रायबरेली, बनारस, आजमगढ़, गोरखपुर, फैजाबाद, लखनऊ और मेरठ पहुंचेगी। यात्रा में नेहा, मनीष और जेएनयूएसयू अध्यक्ष अदिति समेत कई युवा नेता शामिल होंगे।
आयोजकों के मुताबिक यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में छात्रों से जुड़े मुद्दों को एक मंच पर लाना है। इनमें पेपर लीक, परीक्षा में धांधली, फीस वृद्धि, एससी/एसटी छात्रों के प्रवेश से जुड़े 70 प्रतिशत सुरक्षा प्रावधान, मेडिकल इंटर्न्स का स्टाइपेंड और स्कूली शिक्षा की बदहाली प्रमुख हैं। आइसा का कहना है कि जंतर-मंतर आंदोलन की तर्ज पर यात्रा के जरिए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर प्रदेशव्यापी छात्र-युवा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।