{"_id":"6adb16955eb8e51e2c024434","slug":"video-video-caugdhayaghara-ma-fara-etara-ka-maga-para-kasana-ka-paratharashana-rakasha-takata-ka-mahapacayata-ma-jata-kasana-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चिड़ियाघर में फ्री एंट्री की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, राकेश टिकैत की महापंचायत में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चिड़ियाघर में फ्री एंट्री की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, राकेश टिकैत की महापंचायत में जुटे किसान
राजधानी में किसान मजदूर महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के टिकैत गुट के किसानों ने प्रदर्शन किया। डालीबाग स्थित गन्ना किसान संस्थान में आयोजित महापंचायत में शामिल होने पहुंचे किसान हजरतगंज स्थित चिड़ियाघर के गेट पर भी पहुंचे। किसानों ने चिड़ियाघर में मुफ्त प्रवेश की मांग की, लेकिन गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।
प्रवेश नहीं मिलने से नाराज पुरुष और महिला किसानों ने विरोध जताते हुए सड़क जाम कर दिया। किसानों का कहना था कि जब गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग पर सुनवाई नहीं हो रही है, तो चिड़ियाघर में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये का टिकट लेना भी किसानों पर अतिरिक्त बोझ है। उन्होंने टिकट शुल्क को किसानों के साथ नाइंसाफी बताते हुए मुफ्त प्रवेश की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।